ब्रेकिंग

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

मुस्लिम समाज निकालेंगे हुसैन की याद में ताज़िए कल कत्ल की रात

आजीविका भवन में आयोजित प्रतियोगिता मे 39 महिला रसोईयों ने मोटे अनाज और स्थानीय सब्जियों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

सूचना

जनपद स्तरीय 'कुक-कम-हेल्पर' कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : आजीविका भवन में आयोजित प्रतियोगिता मे 39 महिला रसोईयों ने मोटे अनाज और स्थानीय सब्जियों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

Bakhtavar Express

Wed, Jun 24, 2026

सरदारपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बुधवार को आजीविका भवन सरदारपुर में जनपद स्तरीय 'कुक-कम-हेल्पर' कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन आजिविका भवन सरदारपुर में किया गया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन में अधिक पौष्टिक, रुचिकर और विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के 13 संकुलों से कुल 39 महिला रसोईयों ने अपनी पाक कला का हुनर दिखाया।

प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालों, हरी सब्जियों और विशेष रूप से मोटे अनाज (मिलेट्स) का उपयोग कर बच्चों की पसंद के अनुरूप अत्यंत स्वादिष्ट व नवीन व्यंजन तैयार किए।

पोषण, स्वाद और लागत में संतुलन बनाना मुख्य उद्देश्य -

इस अनूठी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक और नवीन व्यंजनों को प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देते हुए भोजन में पोषण, स्वाद और लागत (कॉस्ट) के बीच एक सही संतुलन स्थापित करना है, ताकि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिल सके।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक समिति ने सभी प्रतिभागियों द्वारा लाए गए भोजन का स्वाद चखा। समिति ने व्यंजनों की पौष्टिकता, स्वच्छता, गुणवत्ता और उनके प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) का बारीकी से निरीक्षण कर विजेताओं का चयन किया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति -

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद सीईओ जोशुआ पीटर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोमा धर्मेंद्र मण्डलोई, नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, होम साइंस शिक्षक प्रियंका खरे, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिलाषा वास्केल व निर्मला भाटिया, बीआरसीसी महेंद्रसिंह सोलंकी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी गोपाल शर्मा, बीएसी राजेश सोलंकी, अनोखीलाल चौधरी, मनोज वर्मा, जनशिक्षक रामप्रसाद वाजपेयी, धर्मेंद्र परमार और अम्बाराम पाल सहित शिक्षा व विकासखंड विभाग के कई कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विजेताओं को मिले पुरस्कार -

प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक समिति द्वारा परिणाम घोषित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये मोनिका जैन राजगढ़, द्वितीय पुरस्कार राधाबाई बगडावत रघुनाथपुरा और सविता सिंगार तिरला को 3000 रुपये, तृतीय पुरस्कार पुनीबाई हिहोर गुमानपुरा, सीमाबाई परमार कुम्हारपाट दसाई और रूमा मण्डलोई रिंगनोद को 2000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार सपना शर्मा बडोदिया, रेखाबाई फिफरफलिया और कीर्ति शर्मा सोनगढ़ को 1000 रुपये प्रदान किए। वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्कूल के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषण से भरपूर भोजन बेहद जरूरी है। महिला रसोईयों द्वारा तैयार किए गए ये नए व्यंजन स्कूलों के मीनू को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें