ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: खाटला बैठक में धार एसपी ने ग्रामीणों से कहा - नई उम्र के बच्चों को शराब से रखें दूर गुमानपुरा में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

Admin

Mon, Aug 14, 2023

,

रिंगनोद। समीप ग्राम गुमानपुरा में पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। ग्राम वासियों को घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। यात्रा में पारंपरिक तौर तरीके से ग्राम वासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता पर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश देकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्राम वासियों की बैठक भी ली गई। बैठक में एसपी सिंह ने ग्राम वासियों को तीन महत्वपूर्ण सूत्र दिए गए एवं उनका पालन करने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शराब ना पीने की समझाइश देते हुए अपने नई उम्र के बच्चों को शराब से दूर रखने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नारियों के सम्मान के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहने के लिए भी आह्वान करते हुए कहा की अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़े।


पुलिस अधीक्षक द्वारा खाटला बैठक के माध्यम से गांव के सभी ग्राम वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देने एवं आजादी की महत्ता के प्रति अवगत कराते हुए शुभकामना संदेश दिया एवं बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत भी गाया। तिरंगा यात्रा एवं खाटला बैठक के आयोजन में सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, चौकी प्रभारी जगदीश निनामा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, ग्राम पंचायत गुमानपुरा सरपंच सुमनबाई पूनमचंद वास्केल सहित अन्य मौजूद रहें।

गुमानपुरा में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रिंगनोद के तलाईपुरिया कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर पहुंचकर भारत माता के दर्शन किए व ग्रामीणों से चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें