ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: बरमखेडी मे प्रभुजी नागर के मुखारबिंद से 22 मई को होगा एक दिवसीय सत्संग,भक्तजन जुटे तैयारी मे

Admin

Wed, May 17, 2023

बरमंडल। आदिवासी अंचल ग्राम बरमखेडी मे श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर मालव माटी मे माँ सरस्वती के वरद पुत्र पंडित कमल किशोर जी नागर के सुपूत्र प्रभु जी नागर के मुखारविंद से एक दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन 22 मई सोमवार को होगा।


ग्राम के कैलाश मेडा ने बताया की पिछले वर्ष मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर प्रभु जी नागर के मुखारविंद से एक दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन हुआ था। इस वर्ष द्वितीय वर्षगांठ पर भी ग्रामीणों ने सत्संग का आयोजन रखा है। 21 मई की शाम को प्रभु जी नागर का गांव मे आगमन होगा। जहा पर वै ग्रामीणों से संवाद करेगे। 22 मई को 11 से तीन बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर भक्त तैयारियों मे जुटे हुए है।

ज्ञात रहे कि क्षेत्र मे पंडित कमल किशोर जी नागर ने दो दशक से भी अधिक समय से गौ सेवा का अलग जगा रखा है । क्षैत्र मे आपके सानिध्य मे कई गौशालाओ का सफल संचालन हो रहा है। साथ ही आपकी प्रेरणा से बडी संख्या मे आदिवासी समाजजनों ने मांस मदिरा का त्याग कर शुद्ध सात्विक जीवन जी कर प्रभु भक्ति कर रहे है। क्षैत्र मे बडी संख्या मे आपके अनुयायी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें