ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: रामका कंपनी एवं अन्य व्यक्तियो द्वारा की जा रही अवैध वसुली बन्द हो - विधायक ग्रेवाल, रेत की अवैध वसुली के विरोध मे विधायक ग्रेवाल के साथ रेत एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Admin

Sat, Jul 22, 2023

सरदारपुर। रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बालु रेती का अनुबंध समाप्त होने के बावजूद एवं अन्य व्यक्तियो के द्वारा अवैध वसुली की जा रही है और पेसे नही देने पर रेत की गाडी बन्द करवाने की धमकी दी जाती है जिसके विरोध मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ रेत एसोसिएशन तहसील सरदारपुर द्वारा एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर शनिवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी राहुल चोहान एवं पुलिस विभाग के एसडीओपी आशुतोष पटेल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मे बताया गया है कि रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड का रेती का सरदारपुर तहसील सहित धार जिले मे अनुबंध 30 जुन 2023 को समाप्त हो चुका है। उसके बावजूद सरदारपुर तहसील के रिंगनोद मे अवैध वसुली के उद्देश्य से बैरियर लगा दिया गया है। पूर्व मे भी रिंगनोद चैकी के पास बैरियर लगाकर अवैध वसुली की जाती थी ओर ड्राईवरो द्वारा पैसे नही दिए जाने पर पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग को बुला लेने की धमकी दी जाकर गाडियाॅ बंद करवाने की धमकी दी जाती थी। रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात प्रदेश की रायल्टी होने एवं मध्यप्रदेश की आई.एस.टी.पी. रहने के बावजूद प्रत्येक रेत वाहन से 5 हजार रूपये की राशि ली जाती है। हमेशा रेत व्यापारियो को परेशान किया जाता है वर्तमान मे खनिज विभाग धार द्वारा रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड का केवल भण्डारण की अनुमति दी गई है किन्तु भण्डारण मे रेत उपलब्ध नही है शासन के नियम विपरित रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसलिए धार जिले मे रामका माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लीज अनुबंध समाप्त होने के बावजूद बैरियर अवैध वसुली करने एवं रेत भण्डारण के कार्य मे नियम विपरित कार्य करने पर रामका कंपनी के विरूध्द उचित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देते समय समन्दरसिंह पटेल, हुकुमसिंह रेवर, सुमीत गादिया, कोमलसिंह पडियार, प्रतीक जमीदार, रितेश वैष्णव, कैलाश लछेटा, गोलु राठौड, घनश्याम गुर्जर, मुकेश पंवार, राजेश राठौड, अर्जुन पंवार, अल्पेश रोकडिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें