जनगणना 2027 : सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप
Bakhtavar Express
Fri, May 1, 2026
सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर में जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य शुक्रवार से आरंभ हुआ। जिसमें सुपर वायजर एवं प्रगणकों द्वारा अपने-अपने एच एल बी में कार्य प्रारंभ करते हुए प्रगणकों द्वारा अपनी एच एल बी की सीमाओं एवं भवनों की पहचान कर नंबरिंग करते हुए मेप तैयार किया जा रहा है ताकि मकान सूचीकरण कार्य सुगमता से किया जा सके।
जनगणना कार्य के शुभारंभ में पर्यवेक्षक ग्यासुउद्दीन कुरेशी, प्रगणक कैलाशचन्द्र डाबी, अमीर अली जेदी, बी.एस. किराड़े, तनवीर हसन कुरेशी, श्रीमति आशा वेष्णव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला, जनगणना शाखा प्रभारी जितेन्द्र गोखले उपस्थित रहें। मुख्य न.पा.अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को जनगणना कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु शुभकामनाए दी गई। पर्यवेक्षक ग्यासुउद्दीन कुरेशी द्वारा सभी प्रगणको को अपना कार्य प्राथमिकता एवं गंभीरता से करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन