ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

बिदाई समारोह : गुरु अपनापन दिखाकर डांट फटकार लगाता है, यही फटकार आगे जाकर छात्र छात्राओं का भविष्य बनाता है - प्राचार्य रघुवंशी

Bakhtavar Express

Sun, Feb 8, 2026

सरदारपुर। गुरु अपनापन दिखाकर अपना बच्चा समझकर शिक्षक शिक्षिकाए बच्चों को डांट फटकार और मारता भी है, यही फटकार आगे जाकर छात्र छात्राओं को भविष्य का निर्माण करता है। गुरु कभी यह नही चाहेगा कि किसी बच्चे, विद्यार्थी का भविष्य बिगडे। इसलिए भूलचूक संस्था परिवार से कुछ गलती हुई हो तो इसे भूलकर अपनी अच्छे से पढाई करके माता पिता, संस्था परिवार, और जिले का नाम रोशन करे। उक्त बात रविवार को एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बोला में कक्षा 9 वी के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 वी विद्यार्थियों की बिदाई समारोह के दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य सौरभ रघुवंशी ने कही। कार्यक्रम के शुरुआत पूर्व बिदाई के तहत कक्षा 10 वी के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती के तस्वीर का पूजन करके दीप प्रज्वलित कर आशिर्वाद लिया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों का तिलक लगाकर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग डांस प्रस्तुतियां दी गई, जिसे संस्था परिवार, उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम में कनीराम डिडवानिया, योगेंद्र तिवारी, मुकेश रावत द्वारा भी उदबोधन देकर शिक्षा पढाई पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम समापन पर विद्यार्थियों का स्नेह भोज हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिका विध्या चरेडिया, रामकन्या बाई, हंसराज ओसारी, गोवर्धनलाल मारु सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें