ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

बैठक : गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज न्यास की बैठक इंदौर में हुईं समाजजन हुए शामिल ,समाज के गरीब जरुरत मंदों को बाटी कापी किताबे

Bakhtavar Express

Mon, Jul 27, 2026

सरदारपुर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शैक्षणिक न्यास प्रबंधक और मुखिया पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी इंदौर के सानिध्य में समाज के एरोड्रम रोड पर स्थित गौतम आश्रम में समाजजनो की बैठक आयोजित की गई, बैठक में न्यास प्रबंधन के बड़ी संख्या में वरिष्ठजन युवा शामिल हुए। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश तिवारी इंदौर ने बताया कि बैठक का न्यास प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब जरुरत मंदों को स्कारस्लिप कापी पेन किताबें देकर शिक्षा के प्रति उनका उज्जवल भविष्य जागरुकता के साथ बनाना है। इसी तारतम्य में समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायासियो द्वारा समाज के गरीब प्रतिभावान बच्चों को स्कारस्लिप कापी पेन किताबें वितरित की गई। साथ ही श्री सतीश तिवारी ने बताया कि समाज उत्थान के लिए समाज के वरिष्ठ श्री विरेन्द्र व्यास, केसी शर्मा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमति शीतल शर्मा, पंकज पंचोली आदि वरिष्ठ समाजजनों की मौजूदगी में विस्तृत लम्बी चर्चा की गई। जिसमें समाज उत्थान के लिए निर्णय लिए गए। समाज कार्यकर्ता तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अरविंद तिवारी द्वारा प्रतिभावान जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी सामग्री देकर उनका होंसला बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के शुरुआती पहले समाजजनों द्वारा भगवान गौतम महर्षि के तस्वीर पर पुष्पमाला पहनाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें