ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

भगवान श्री कृष्ण की निकलेगी बारात एवं नगर चौरासी भण्डारे का होगा आयोजन : सांवरिया सेठ नवीन मंदिर के शुभारंभ पर पंच कुण्डात्मक महायज्ञ के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

Bakhtavar Express

Fri, May 22, 2026

अमझेरा । नगर के गवली मोहल्ला स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर नवीनीकरण के शुभारंभ के अवसर पर सकल पंच गवली यादव समाज के द्वारा पंच कुण्डात्मक महायज्ञ के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रेरणा स्त्रोत परम पूज्य गुरूदेव श्री सुभाष जी त्रिवेदी माॅं आशापुरा आंचल धाम भोपावर के सानिध्य में भागवताचार्य ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरूदेव श्री पुरूषोत्तमजी भारद्वाज अति प्राचिन श्री माताजी तीर्थ धाम राजगढ़ के मुखारबिंद से होने जा रहा है। संगीतमयी भागवत कथा 23 मई शनिवार से 29 मई तक होगा कथा का समय प्रातः 11ः30 से सायं 4 बजे तक रखा गया है जिसमें भगवान की विभिन्न लीलाओं एवं अवतारो का विस्तारपुर्वक कथा की जावेगी इसके साथ ही दिनांक 28 मई गुरूवार को शाम 5 बजे भगवान की श्रीकृष्ण की भव्य बारात धुमधाम के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली जावेगी । 29 मई को समापन के बाद दोपहर 3 बजे से नगर चौरासी भण्डारे का आयोजन रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें