ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

: सरदारपुर क्षेत्रवासियो की सेहत अच्छी रहे, यही मेरा लक्ष्य है - ग्रेवाल, दसई मे एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 1621 मरीजो ने करवाया उपचार

Admin

Mon, Aug 7, 2023


सरदारपुर। मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नही होती है आज के समय मे यदि समय पर इलाज मिल जाता है निश्चित ही कई लोगो की जिन्दगी सवर जाती है बीमारिया प्रतिदिन बढती जा रही है हमने कोरोना काल को भी देखा ओर सहा है इसलिए निःशुल्क सर्व रोग जांच एवं निदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रवासियो का स्वास्थ्य बेहतर और सेहत अच्छी रहे यही मेरा लक्ष्य है यह सरदारपुर तहसील का चोथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है यह बात क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दसई के स्वामी विवेकानन्द हायर सेकेण्डरी स्कुल मे धीरज हाॅस्पिटल बडौदा के सहयोग से टंट्या मामा सेवा संस्थान सरदारपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क सर्व रोग जांच एवं निदान शिविर के अवसर पर कही।

शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे सरस्वती माता, स्वामी विवेकानन्द एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर विधायक प्रताप ग्रेवाल, स्वामी विवेकानन्द संस्थान के संचालक अशोक रघुवंशी, सरपंच कन्हैयालाल परमार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द पाटीदार, वरिष्ठ नेता बद्रीलाल पाटीदार, दिनेश बैरागी आदि द्वारा किया गया। दसई नगर मे पहली बार विशाल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमे दसई सहित आसपास के कुल 1621 ग्रामीणजनो ने पहुचकर विभीन्न रोगो का उपचार करवाया जिसमे स्त्री रोग, ह्नदय रोग, शिशु रोग, पेट रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, न्यूरोलाॅजी, चर्म रोग, नाक, कान, गला रोग आदि बीमारियो की कुल 3166 ओपीडी रही। धीरज हाॅस्पिटल के 40 से अधिक डाॅक्टरो एवं स्टाॅफ द्वारा अपनी सेवा दी गई। शिविर मे सभी मरीजो को निःशुल्क दवाईयो का वितरण भी किया गया। शिविर मे गंभीर बीमारी वाले मरीजो को 8 अगस्त को सुबह 9 बजे दसई से निःशुल्क बस के माध्यम से बडौदा धीरज हाॅस्पिटल ले जाकर उपचार करवाया जाएगा।

शिविर के समापन पर धीरज हाॅस्पिटल की मैनेजिंग टीम के प्रमुख शिवराज राउलजी, वन्दना दलाल, स्वामी विवेकानन्द संस्थान के संचालक अशोक रघुवंशी सहित शिविर मे उत्कृष्ट सेवा देने पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगणो का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान पंकज पाटीदार, अशोक पाटीदार, सोहन पाटीदार, मंगेश पाटीदार, संजय पाटीदार, विजय पाटीदार, पवन पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, बाबुलाल मारू, भरतलाल पाटीदार, लखन परमार, पप्पु पटेल, कृष्णा पाटीदार आदि ने भी शिविर मे अपना सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें