: अच्छी सेहत सो नियामतों के बराबर होती है - डॉक्टर रस्सी वाला,स्वास्थ्य शिविर में इंदौर के चिकित्सकों ने 350 लोगों की जांच व उपचार किया
Admin
Sun, Jul 16, 2023

बदनावर (अल्ताफ मंसूरी )बीमारी से डरना नहीं इलाज करना जरूरी है ।आज हर बीमारी का इलाज संभव है ।अच्छी सेहत सो नियामतों के बराबर होती है। आप गरीब तबके के हैं ,और आपके पास इलाज के रुपए नहीं है , तो सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना इलाज करवा सकते हैं । अल मदद सोशल फाउंडेशन की निशुल्क शिविर की पहल सराहनीय है।
उक्त उद्बोधन डॉक्टर मुफज्जल रस्सी वाला ने शेल्बी हॉस्पिटल इंदौर अल मदद सोशल फाउंडेशन बदनावर द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में व्यक्त किए।
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना शेखर यादव शहर काजी सलीमुल्लाह ने अपने उद्बोधन में अल मदद सोशल फाउंडेशन के इस रचनात्मक कार्य की सराहना की व शेलबी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की यहां सेवाएं देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
रविवार को यहां वार्ड नंबर 15 में स्थित आंबेडकर भवन जेल रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 350 से अधिक लोगों की जांच कर इलाज व परामर्श दिया गया।
शेल्बी हॉस्पिटल ग्रुप के डॉ मुफ्फज्जल रस्सीवाला, डॉ मुर्तुजा रस्सीवाला समेत स्थानीय चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में हार्निया, अपेंडिक्स, लिवर, कैंसर, पथरी, कोलन रेक्टर कैंसर और हड्डी से संबंधित बीमारियों की जांच व इलाज निशुल्क किया गया। मरीजों को दवाइयां भी दी गई। मरीजों के ब्लड एवं शुगर की जांच भी की गई।
सुबह शिविर का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नप अध्यक्ष मीना शेखर यादव, शहर काजी सलीम उल्लाह , वार्ड पार्षद बबीता चेतन नागल , चेना बाई भेरु लाल डाबर ,हरीश मांगलिया , साजिद खान, सफीक खान, जहांगीर लाला, अल्ताफ मंसूरी आदि ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान शिविर संस्था अध्यक्ष सईद शाह , उस्ताद मुजफ्फर अली, उस्ताद जफर अली, हाफिज मुस्तफा सहित कलाम खान सैयद आफताब अली उर्फ टोनी , आमिर खान , मुजफ्फर खान , सोनू छिपा शाहरुख खान , अब्दुल कलाम ,सलमान कुरेशी , इदरीश खान रईस मंसूरी , शोएब शाह अरशद शेख इमरान शाह, अनस शाह , मुख्तियार अली, आजम मंसूरी , जेद खान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में ऑपरेशन या बड़े खर्च के इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष के पात्र मरीजों को भी लाभ दिलाया जाएगा। इनकी संख्या 10 से अधिक बताई गई। शिविर में इंदौर की संस्था हेल्पिंग हैंड जैद पठान , नीलोफर मिर्जा , अनवर दस्तक , फरहान खान एवं श्री सहयोग सेवा संस्था बदनावर के सर्वेश मंडलेचा एवं चंचू राजपुरोहित का भी सहयोग रहा।
शिविर के समापन के अवसर पर सभी डॉक्टर व हेल्पिंग हैंड के सदस्य का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जगजीवन सिंह पवार व प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा भी उपस्थित थे। अंत में आभार संस्था के अध्यक्ष सईद शाह द्वारा व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन