: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति ने किया अपना पहला इंटरनेशनल गोल,सैफ कप के पहले मुकाबले मे भारत ने पाक को 5-2 से हराया
Admin
Fri, Oct 18, 2024
सरदारपुर। सरदारपुर नगर की उभरती हुई फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चोहान ने ने भारतीय टीम के लिये कल अपना पहला गोल किया। नेपाल मे खेली जा रही सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये ज्योति चैहान का चयन भारतीय टीम मे हुआ था। कल प्रतियोगिता के पहले मैच मे भारतीय महिला फुटबाल टीम का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था। भारतीय खिलाड़ियों ने ने इस मुकाबले मे पाक को 5-2 से शिकस्त दी।
ज्योति के कोच शैलेन्द्र पाल ने चर्चा के दौरान बताया की प्रतियोगिता मे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सरदारपुर ज्योति चौहान को सेकंड हाफ मे मैदान मे उतारा था। मैदान मे उतरते ही ज्योति ने विरोधी खिलाड़ियों को छकाते हुये गोल किया। ज्योति चौहान का यह पहला इंटरनेशनल गोल था।
भारत का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा। वही 30 अक्टूबर को प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन