ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

धार : शबे बरात का पर्व 3 फरवरी मुस्लिम समाजजन रात भर मस्जिदों में इबादत करेंगे,शहर काजी की अपील मस्जिदों में इबादत करे

Bakhtavar Express

Sun, Feb 1, 2026

धार। शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार शबे बरात 3 फरवरी मंगलवार को मनाई जाएगी।

इस रात में सभी मुस्लिम समाजजन पूरी रात मस्जिदों और अपने घरों में इबादत करेंगे व अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा कर मग़फिरत की दुआ मांगेंगे।

शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि इस रात की इस्लाम में बहुत मान्यता है इस्लामी महीनों के हिसाब से शाबान महीने की 15 वीं रात को शबे बरात कहा जाता है उन्होंने बताया जिस रात के कई नाम है लैलतुल बरात निजात की रात लैलतुल रहमत रहमत वाली रात इस रात के बारे में कुरान में भी आया है ओर अल्लाह ने फरमाया कि इस रात को मेरे हुकुम से हर हिकमत वाला काम तक़सीम कर दिया जाता है इस रात इबादत का बहुत सवाब अता होता हैं

इसी रात और सुबह को मुस्लिम समाज के लोग कब्रस्तान में जाकर दुआएं करते हैं।

शहर काजी ने सभी मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि इस रात को खेल तमाशे में होटलों में सड़कों पर बाइक दौड़ाकर हुल्लड बाजी कर ना गुजारे बल्कि अपने मोहल्ले की मस्जिदों में दिल लगाकर अल्लाह की इबादत करें, साथ ही शहर काजी वकार सादिक ने नगर पालिका से अपील की है कि वह मुस्लिम मोहल्लों की मस्जिदों के आसपास और कब्रिस्तान में साफ-सफाई वं अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था का इंतजाम करें साथ ही सभी मुस्लिमों से अपील की है कि वह इस रात को देश ओर धार शहर की तरक्की और अमन के लिए भी दुआ करें व जो लोग इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं उनके लिए भी और अपने लिए भी दुआ करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें