: मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना मे किसानो की नही रुचि,21 को सीएम आ रहे गंधवानी,योजना मे जिले की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नही इसलिए किसानों के घर-घर दस्तक दे रहा सोसाइटी अमला
Admin
Fri, May 19, 2023

बरमंडल मे 1454 किसानों का 2 करोड़ 33 लाख का ब्याज होगा माफ,लेकिन 455 किसानों ने भरे आवेदन
सरदारपुर । चुनावी साल मे भाजपा जहा एक के बाद एक सौगातों की झड़ी लगा रही है तो कांग्रेस भी जनता को वचन देने मे कोई कसर नही छोड रही है। प्रदेश सरकार ने पहले ही जहा लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सौगात देने जा रही है। वही डिफाल्डर किसानो के लिये मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना लेकर आई है। लेकीन किसान इस योजना मे रुचि नही ले रहे है। क्योंकि किसानों को उम्मीद है कि कांग्रेस यदि ऋण माफी योजना का वचन दे देगी तो फिर मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का लाभ क्यों ले। 2018 मे जहा कांग्रेस ने 2 लाख तक ऋण माफ करने का वचन देकर सत्ता प्राप्त की थी वही प्रदेश मे कुछ किसानों को इसका लाभ भी दिया गया था।
मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में डिफाल्डर किसानो को मूलधन एवं ब्याज 2 लाख तक होने पर योजना का लाभ मिल पायेगा। इसके लिए सोसायटी के माध्यम से आवेदन भी भरवाये जा रहे है। लेकिन प्रदेश मे उक्त योजना मे अभी धार जिले की स्थिति बेहतर नहीं है। 21 मई को मुख्यमंत्री गंधवानी आ रहे है ऐसे मे लक्ष्य पूर्ति के लिये सोसायटी कर्मचारियों को किसानों के घर तक दस्तक देना पड़ रही है। लेकिन कुछ स्थानों पर तो लक्ष्य की पुर्ति हो रही है लेकीन कही पर आंकडा पचास प्रतिशत तक को भी नहीं छु पाया है।
कुछ किसानों ने बताया की सोसायटी वाले योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी ही नहीं दे पा रहे है। कुछ स्थानों पर तो किसानों को कहा जा रहा है की आप अभी फार्म भर दो पैसा बाद मे भर देना। जबकि हकीकत यह है कि किसानों का ब्याज तभी माफ होगा जब वह बकाया मूलधन भरेगा।
वही इस योजना मे एक विसंगति यह भी सामने आई है कि कई किसानों का मूलधन अधिक है वही ब्याज कम है तो ऐसे मे वह किसान योजना मे रुचि नही ले रहा है। वही कुछ किसान ऐसे मे भी है जिनका मूलधन कम है और ब्याज अधिक है ऐसे किसान मूलधन भरकर योजना का लाभ उठा रहा है।
वही मुख्यमंत्री 21 मई को जिले के गंधवानी आ रहे है जहा पर उक्त योजना से लाभ लेने वालो का आंकड़ा भी विभाग को रखना है लेकिन किसानों की अधिक रुचि नही होने से वर्तमान मे उक्त योजना मे जिले की स्थिति बेहतर नहीं है। ऐसे मे सोसायटी अमलो को मैदान मे उतरकर किसानों के घर पर जाकर फार्म भरवाना पड रहे है।
सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे करीब 14 सोसायटीया है लेकिन यदि चार पांच सोसायटी की बात करे तो कुछ की स्थिति उक्त योजना मे अच्छी है और कुछ लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाई है।
दसाई- दसाई सोसायटी मे 341 किसान मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना मे पात्र है जिनमे से 320 किसानों ने अभी तक आवेदन भरे है। इन 341 किसानों पर 1 करोड़ 85 लाख के करीब बकाया है । वही इनका 67 लाख के लगभग ब्याज उक्त योजना मे माफ होगा।
लाबरिया- लाबरिया सोसायटी मे उक्त योजना मे 156 किसान पात्र है जिनका बकाया मूलधन 25 लाख 73 हजार है। वही इनका 10 लाख 78 हजार के करीब ब्याज माफ होगा। यहां पर 127 किसानो ने अभी तक आवेदन भरे है।
अमझेरा- अमझेरा सोसायटी मे 254 किसान किसान उक्त योजना मे पात्र है। जिनमे से 220 किसानो ने अभी तक आवेदन भरे है। इनका बकाया मुलधन 92 लाख 46 के लगभग है। वही 51 लाख 25 हजार के लगभग इनका ब्याज माफ होगा।
सरदारपुर- सरदारपुर सोसायटी मे 144 किसान उक्त योजना मे शामिल है जिनमें से 18 मई तक 46 किसानों ने फार्म भरे थे इन पर बकाया मूलधन 59 लाख 28 हजार के लगभग है। वही इनका 33 लाख के लगभग ब्याज माफ होगा।
बरमंडल- बरमंडल सोसायटी की बात करें तो यहां पर एक हजार से अधिक किसानों को उक्त योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन अधिकांश किसान इसमे रुचि नही ले रहे है। किसानों को उम्मीद है की चुनाव नजदीक आते ही किसानों के हित मे कांग्रेस भी कुछ बड़ी घोषणा 2018 की तर्ज पर कर सकती हैै। बरमंडल सोसायटी मे 1454 किसानों पर 4 करोड़ 23 लाख 49 हजार के लगभग का मूलधन बकाया है। जिस पर 2 करोड़ 33 लाख के लगभग ब्याज माफ होगा। लेकिन यहां पर किसानों की रुचि इस योजना मे नहीं है। योजना के पात्र 1454 किसानो मे से मात्र 455 किसानो आवेदन भरे है।
विज्ञापन
विज्ञापन