ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: खेलो एमपी मे सरदारपुर ब्लाक की बालिकाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन,फुटबॉल की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जीती,प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे  करेगी इंदौर संभाग की प्रतिनिधित्व

Admin

Wed, Sep 27, 2023

सरदारपुर । फुटबॉल मे एक बार फिर सरदारपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरदारपुर को गौरवान्वित किया है। 25 सितंबर को इंदौर मे आयोजित खेलो एमपी की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जीत ली। धार जिले का नेतृत्व करते हुये सरदारपुर ब्लाक की छात्राओ ने शानदार खेल दिखाते हुये  पुरी प्रतियोगिता मे  शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी।

धार जिले की टीम मे शामिल सभी छात्राय सरदारपुर ब्लाक की थी।  बालिकाओ ने लिंग चरण में बढ़वानी की 7-0 झाबुआ को 3-0 अलिराजपुर को 8-1 सेमीफायनल मे खरगोन को 3-1 एवं कायनल में इन्दौर को 3-2 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा किया । प्रतियोगिता मे दिव्यांशी मावी ने 10 गोल और सोनू पुरोहित ने 07 गोल किये एवं सभी टीमों से एक तरफा जीत हासिल । वही टीम की जीत मे अहम भूमिका निभाने वाली गोलकीपर चेतना मारू ने भी मुकाबले मे शानदार प्रदर्शन कर पेनल्टी शूटआउट बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

अब भोपाल मे राज्य स्तरीय खेलो एमपी मे उक्त टीम इंदौर संभाग का नेतृत्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल मे 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के मध्य होगा। उल्लेखनीय है कि कुछ  दिनों पहले ही सरदारपुर नगर की उभरती फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का चयन भारतीय महिला फुटबाल टीम मे हुआ। ज्योति ने चीन मे चल रहे एशियाई गेम्स मे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर नगर को गौरवान्वित किया था।  

छात्रायो कि इस उपलब्धि पर  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमारसिंह,एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी आशुतोष पटेल,सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ,राजेश शाक्य ,जिला खेल अधिक्षक राधेश्याम गढ़वाल ,सुभाष डेविड सचिव (डी एफ.ए) प्राचार्य जब्बर सिह पटेल, (प्राचार्य सरदारपुर, ए. के पाठक ने प्रशिक्षक सुनिता भावर (युवा समन्वयक सरदारपुर ) खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य कि कामना की।
--

ay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें