ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर राहुल चौहान ने स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली,तैयारियों की समीक्षा कर विभिन्न जानकारियों से कराया अवगत, निर्वाचक नामावलियों में  6298 नये मतदाताओं के नाम जोडे गये

Admin

Sat, Sep 2, 2023

सरदारपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेजी से जारी है। एसडीएम कार्यालय के सभागार मे शनिवार को एसडीएम और निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर राहुल चौहान ने तहसीलदार व निर्वाचन सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश बामनिया व नायब तहसीलदार निर्वाचन सहायक रिटर्निंग आफिसर  आशीष राठौर टप्पा तहसील लाबरिया, एवं नायब तहसीलदार  पंकज यादव टप्पा तहसील अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक मे समस्त राजनीतिक दलों के साथ व समस्त संकुल प्राचार्यों व राजेन्द्रसूरी महाविद्यालय राजगढ़ सरदारपुर के प्राचार्य सहित व मास्टर्स ट्रेनर  जयप्रकाश मान्धनिया वरिष्ठ प्राचार्य राजगढ़ की उपस्थिति थे।

एसडीएम राहुल चौहान द्वारा आगामी विधानसभा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थापित संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते हुए, राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए द्वारा वर्तमान में द्वितीय पुनरीक्षित मतदाता निर्वाचाक नामावलियों में आवेदन-फार्म - 6 में ग्राम के नये पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना, व 01.10.2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्णं करने वाले नव मतदाताओं के नाम विशेष रुप से जोडे़ जाना , आवेदन-फार्म - 7 में शिफ्टेड़, मृत्यु, दोहरी प्रविष्टि , आवेदन-फार्म - 8 में नाम, सरनेम, उम्र, फोटो, पारिवारिक-संबंध आदि संशोधन आवेदन फार्मों के माध्यम से किये जा रहें निर्वाचाक नामावलियों का शुद्धिकरण कार्य तीव्र गति से प्रतिदिन आयोग के निर्देश पर किया जा रहा हैं, उक्त कार्य में समस्त मतदान केन्द्रों पर राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए  अपना अपेक्षित सहयोग देवें। व उक्त कार्य बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा दि.11.09.2023 (अंतिम तारीख 11.09.2023 है।) तक किया जाएगा, की जानकारी से व दि.31.08.2023 तक निर्वाचक नामावलियों में कुल 6298 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा सभा निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न हेतु सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षित सहयोग देने हेतु कहा गया।

 बैठक में राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस, व क्षेत्रीय विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। बैठक में मास्टर्स ट्रेनर जयप्रकाश मान्धनिया द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। व स्वीप-प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, रेली आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रमुखता से करने हेतु उपस्थित समस्त प्राचार्यों को दिये गए। बैठक में कार्यालय के निर्वाचन-शाखा के प्रभारी कर्मचारी सहायक ग्रेड़ 3  हेमंत राठौर,  संजयकुमार बघेल, गंभीरसिंह भी उपस्थित रहें।’

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें