ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

बजट 2026 मे बीडपाडा से चौकीरूण्डा डामरीकरण सडक की मिली स्वीकृती : विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से मोहनखेडा जैन तीर्थ बायपास की भी मिली सौगात

Bakhtavar Express

Wed, Feb 18, 2026

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के निरंतर प्रयासो से मध्यप्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट मे ग्राम बीडपाडा से चौकीरूण्डा एवं मोहनखेडा जैन तीर्थ बायपास डामरीकरण सडक की स्वीकृती मिली है। मोहनखेडा जैन तीर्थ पर गुरू सप्तमी एवं वर्षभर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यो से आने वाले श्रृध्दालुओ के आवागमन के लिए एकमात्र रोड होने से बायपास मार्ग की स्वीकृती के लिए ट्रस्ट मंडल एवं श्रृध्दालुओ द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से मांग की जा रही थी जिसकी बजट मे 2.20 किलामीटर बायपास मार्ग की 7 करोड की लागत से स्वीकृती मिली है जिससे श्रृध्दालुओ को सुविधा मिलेगी और नेशनल हाईवे से 2.20 किलोमीटर मे ही मोहनखेडा मंदिर तक श्रृध्दालु पहुच जाएंगे। वही बीडपाडा से चौकीरूण्डा कच्चा मार्ग होने से ग्रामीणो को आवागमन मे होने वाली परेशानियो को दूर करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरंतर इस मार्ग की स्वीकृती की मांग की जा रही थी जिसकी बजट मे 2 किलोमीटर मार्ग की 2.5 करोड की लागत से स्वीकृती मिली है दोनो मार्ग की स्वीकृती पर मोहनखेडा ट्रस्ट मंडल, श्रृध्दालु एवं ग्रामीणो मे हर्ष व्याप्त है। मोहनखेडा जैन तीर्थ बायपास की स्वीकृती पर मोहनखेडा ट्रस्ट मंडल एवं बीडपाडा से चौकीरूण्डा मार्ग की स्वीकृती पर ग्रामीणो ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें