ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

सरदारपुर : विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से चुनार बांध की मरम्मत के लिए 81.49 लाख की राशि हुए स्वीकृत

Bakhtavar Express

Sun, Jul 19, 2026

सरदारपुर। चुनार बांध क्षैत्र मे किसानो के लिए एक बडी राहत भरी खबर है। विधायक प्रताप ग्रेवाल के निरंतर प्रयासो से चुनार बांध के लिए के सुधार मरम्मत कार्य के लिए विशेष मरम्मत अंतर्गत 81.49 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विगत 2 वर्ष से चुनार बांध की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर से लेकर उच्च स्तर पर पत्राचार किया था जिसके परिणामस्वरूप मरम्मत के लिए 81.49 लाख की राशि की प्रशासकीय स्वीकृती शासन स्तर से जारी हुई है जिससे ग्राम पिपल्याभान, माछलिया, झाई, भमती, दुधीकांच, कुशलपुरा, लालपुरा, बर्डीपाडा, अम्बेडी, टिकमाझिरी, सुहाना, काकडपाडा, सरोदा के ग्रामीणो एवं किसानो मे हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस स्वीकृत राशि से चुनार बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सो एवं बांध के गेट की विशेष मरम्मत की जाएगी जिससे पानी का रिसाव रोका जा सकेगा। बांध की मरम्मत होने से किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा जिस पर ग्राम पिपल्याभान, माछलिया, झाई, भमती, दुधीकांच, कुशलपुरा, लालपुरा, बर्डीपाडा, अम्बेडी, टिकमाझिरी, सुहाना, काकडपाडा, सरोदा के ग्रामीणो एवं किसानो ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें