ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

हादसा : मजदूर छोड़कर लौट रहे चालक की हार्ट अटैक से मौत, वाहन पलटने के बाद खंती में गिरा

Bakhtavar Express

Thu, Feb 5, 2026

बरमंडल। मजदूरों को छोड़ने आए झाबुआ जिले के पिकअप चालक की गुरुवार को मौत हो गए। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय चालक मजदूरों को उतारकर वापस अपने गांव लौट रहा था। यदि वाहन मजदूरों से भरा होता तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

जानकारी के अनुसार पेटलावद के ग्राम धोलीखाली निवासी 40 वर्षीय राकेश पिता मेगू भाभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राकेश प्रतिदिन की तरह मजदूरों को वाहन में लेकर बरमंडल के शेरगढ़ के समीप छोड़ने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों को उनके गंतव्य पर उतारने के बाद जैसे ही राकेश ने अपना वाहन आगे बढ़ाया, अचानक उन्हें दिल का दौरा (अटैक) पड़ा। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण राकेश वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी कुछ ही दूरी पर जाकर पलट गई।

हादसे को देख मौके पर मौजूद मजदूरों और अन्य ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए राकेश को वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहन की मदद से सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर में डॉ. कल्याणी वर्मा और डॉ. सचिन द्विवेदी की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिसके चलते पीएम में मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए हार्ट के विसरे निकालकर जांच के लिए लैब भेजा हैं। मेडिकल टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

मृतक राकेश के परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया है कि पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी और दोनों पत्नियों से उनके कुल चार बच्चे हैं। इस आकस्मिक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें