ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: अमझेरा की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी को सोपे मांग पत्र

Admin

Fri, Jul 21, 2023

अमझेरा। अमझेरा के जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी को उनके दसाई आगमन पर अमझेरा की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मंच पर मांग पत्र सौंपे। दीक्षित ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया कि अमझेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 से अधिक ग्रामों, मजरों, फलियों की जनता स्वस्थ्योपचार हेतु आश्रित होकर प्रतिदिन यहाँ सेकड़ों मरीजों के साथ 25 से 30 गर्भवती माताओं का भी उपचार एवं प्रसव होता है किंतु यहाँ उच्च गुणवत्ता वाली सोनोग्राफी मशीन एवं रेडियोलाजिस्ट की सुविधा के अभाव में निर्धन आदिवासी महिलाओं को पैसा खर्च कर धार के निजी चिकित्सालयों में महंगी दरों पर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है, वहीं इस चिकित्सालय में विगत कई वर्षों से रेडियोलाजिस्ट का पद स्वीकृत होकर रिक्त पड़ा होंने से उपलब्ध सोनोग्राफी मशीन भी धूल खा रही है। स्वास्थ्यमंत्री ने अमझेरा चिकित्सालय को नवीन सोनोग्राफी मशीन के साथ रेडियोलाजिस्ट की अतिशीघ्र नियुक्ति का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। शुभम दीक्षित ने प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया कि अमझेरा के उच्चतर मा. वि. का नाम अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंहजी के नाम करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर कई वर्षों से लंबित है, इस पर प्रभारी मंत्री ने
शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के भगवान खंडेलवाल, विजय दीक्षित एवं अभिजीत पंडित भी मौजूद थे। उक्त नेताओं ने प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री दत्तीगांव का स्वागत भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें