ब्रेकिंग

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की बारात ने किया नगर भ्रमण

सरदारपुर मे रोजगार शिविर के माध्यम से 70 युवक-युवतियो का हुआ चयन

खुशी के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,गले मिलकर दी मुबारकबाद

नायब तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे दल के पटवारियों के साथ मारपीट,पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूचना

सरदारपुर मे विधायक ट्राॅफी 2026 का हुआ समापन, भानपुरा बनी विजेता : क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Sat, May 30, 2026

सरदारपुर। खेल परिसर मैदान पर मस्त मस्त क्रिकेट क्लब द्वारा विगत पांच दिन से जारी विधायक ट्राॅफी 2026 रात्रिकालिन ओपन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुक्रवार रात्रि मे समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल थे समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि क्रिकेट मे जो टीम अनुशासन और एकजुटता से अपने खेल का प्रदर्शन करती है उसे सफलता मिलती है क्रिकेट हमे आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है जिसमे एक ही टीम मे कई जाति समाज के खिलाडी एकजुट होकर अपनी टीम के लिए खेलते है और सफलता प्राप्त करते है।

विशेष अतिथ के रूप मे सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, समाजसेवी प्रमोदराज जैन, पूर्व न.प. अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, राजगढ न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, सरदारपुर न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, रणछोड मेडा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अम्बर गर्ग, शिवांग ग्रेवाल, ओम मखोड आदि मौजूद रहे।

स्पर्धा के पहले सेमीफाईनल मे संजय इलेवन लेडगाॅव ने बिजलपुर को हराकर एवं दुसरे सेमीफाईनल मे भानपुरा ने पेटलावद को हराकर फाईनल मे प्रवेश किया। अतिथियो द्वारा खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर फाईनल मुकाबला प्रारंभ करवाया गया। फाईनल मुकाबले मे संजय इलेवन लेडगाॅव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मे 125 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए भानपुरा ने 2 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर 126 रन का लक्ष्य प्राप्त कर स्पर्धा को जीत लिया। अतिथियो द्वारा विजेता टीम भानपुरा को एक लाख रूपये की इनामी राशि एवं उपविजेता संजय इलेवन लेडगाॅव को इक्कावन हजार रूपये की इनामी राशि प्रदान की गई। विजेता टीम को ट्राॅफी मयंक गर्ग की ओर से एवं उपविजेता टीम को ट्राॅफी पार्षद नीरज कटारे की ओर से प्रदान की गई। स्पर्धा मे मैन आॅफ द सीरिज का पुरूस्कार शक्तिसिंह राठौर दंतोली की ओर से भानपुरा के बल्लेबाज सिध्दार्थ को 8888 रूपये की राशि और ट्राॅफी प्रदान की गई, फाईनल मे मैन आॅफ द मैच का पुरूस्कार प्रमोदराज जैन की और से भानपुरा के निखिल को 5100 रूपये की राशि और ट्राॅफी प्रदान की गई, बेस्ट बल्लेबाज का पुरूस्कार अर्पित ग्रेवाल की ओर से संजय इलेवन लेडगाॅव के वासिफ को 2100 रूपये की राशि प्रदान की गई, बेस्ट गेंदबाज का पुरूस्कार सार्थक बैरागी की ओर से 3100 रूपये की राशि और ट्राॅफी भानपुरा के कृष्णा को प्रदान की गई। सेमीफाईनल एवं फाईनल मे निर्मल वास्केल एवं जीतु ठाकुर द्वारा अपायरिंग की गई, वही पांच दिनो तक कवि पंकज धुप्पल बरमंडल, अंकुश तिवारी, आंशु शर्मा द्वारा शानदार कामेन्ट्री की गई, स्कोरिंग का कार्य दिनेश देवडा एवं अजहर शेख द्वारा किया गया। इस अवसर पर मस्त मस्त क्रिकेट क्लब के करण ठाकुर, शंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, नानु डावर, चंकी भूरिया, रवि डावर, बंटी मेडा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें