ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ब्लाक कांग्रेस अमझेरा का संगठनात्मक कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न : कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना है - विधायक ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Sat, Jan 10, 2026

सरदारपुर। नगर कांग्रेस कमेटी मारोल द्वारा शुक्रवार नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण का स्वागत समारोह एवं अमझेरा ब्लाक कांग्रेस का संगठनात्मक कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया जिसमे अतिथि के रूप मे क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव परितोषसिंह राठौर, पिछडा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक पंकज लोधा आदि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा सभी अतिथियो एवं नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण भेरूसिंह बडगोता, रतनलाल पडियार एवं रविन्द्र पाटीदार का पुष्पमालाओ से स्वागत किया एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज मे किसान, युवा, आदिवासी सभी परेशान है इन्दौर मे दूषित पेयजल के कारण 20 नागरिको की मृत्यु हो गई और सैंकडो नागरिक का उपचार चल रहा है। वर्तमान मे कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है जिसमे मंडलम, सैक्टर एवं पंचायत कमेटी बनाकर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना है जिससे आने वाले पंचायत चुनाव, नगर पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजय हो सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने संबोधित करते हुए 11 जनवरी को इन्दौर मे आयोजित न्याय यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारने की अपील की। कार्यक्रम को परितोषसिंह राठौर, प्रीति माहेश्वरी, पंकज लोधा ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रंिसह पटेल, सुभाष पटेल, चन्दरसिंह पटेल, विजयसिंह बडगोता, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुलदीपसिंह पटेल, प्रभुलाल जाट, राधेश्याम जाट, जगदीश पाटीदार, धनराज कीर, दरियावसिंह भूरिया, गोविन्द पाटीदार, बाबुसिंह राजपूत, आत्माराम सिंगार, गेन्दालाल मुनिया, चेतन जाट, मोहित जाट, झनक पाटीदार, जयप्रकाश पटेल, टिकम पटेल, प्रदीप दांगी, जितेन्द्र ठेकला, कालुराम पाटीदार, गोपाल भाबर, सचिन मोलवा, दीपक पटेल, गजेन्द्र दरबार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन राजेन्द्र लोहार ने किया एवं आभार अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बडगोता ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें