ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

सरदारपुर : सरदारपुर में 30 लाख की लागत से बनेगा सर्व सुविधायुक्त कम्युनिटी हॉल,विधायक ग्रेवाल एवं जनप्रतिनिधीयो ने किया भूमिपूजन

Bakhtavar Express

Tue, Sep 8, 2026

सरदारपुर। नगरवासियों को सामाजिक, धार्मिक, मांगलिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरदारपुर नगर में 30 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित जनप्रतिनिधीयो द्वारा किया गया।

भूमिपूजन अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कम्युनिटी हॉल के निर्माण से नगरवासियों को विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि सरदारपुर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। कम्युनिटी हॉल का निर्माण नगरवासियों के लिए उपयोगी एवं स्थायी सौगात साबित होगा।

इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान, पार्षद संजय जायसवाल, अमरसिंह बबलु सोनेर, नीरज कटारे, रेशमा परवेज लोदी, भावना सावन भैरवे, मंडलम अध्यक्ष अम्बर गर्ग, अंसार खान, पूर्व पार्षद गोविन्द मारू, सुनील गुप्ता, अनिल गोखले, अतुल कुमार त्रिवेदी, ब्रजमोहन आर्य, कैलाश पंवार, बाबुलाल गेहलोत, जयप्रकाश शर्मा, अनिल पाटीदार, ओम पाटीदार, रफीक खान, सुनील व्यास, लव गर्ग, अनय गर्ग, अंशराज सोनेर, मुख्य नगर परिषद् अधिकारी रंजीतसिंह रावत, उपयंत्री लोकेश रायकवार, जितेन्द्र गोखले, अरूण गोखले सहित कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें