ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: एसडीएम के निरीक्षण के दौरान लाबरिया में अनुपस्थित बीएलओ को कलेक्टर ने किया निलंबित

Admin

Sat, Aug 5, 2023

सरदारपुर। निर्वाचन के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को कलेक्टर ने निलंबित किया है। एसडीएम राहुल चौहान के निरीक्षण के दौरान बीएलओ की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा था।


कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार मतदान केंद्र पर निर्वाचक नामावली क प्रकाशन किया जाकर वाचन किए जाने के संबंध में तोलाराम औसारी प्राथमिक शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला लाबरिया एवं बीएलओ 33-लाबरिया को लापरवाही किए जाने तथा बिना सूचना के पदस्थ संस्था में अनुपस्थित रहने एवं 4 अगस्त को भी निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित कि गई।

तोलाराम औसारी के निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही किए जाने तथा पदस्थ संस्था में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में तोलाराम औसारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सरदारपुर पर नियत किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें