ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

स्वच्छता अभियान : गायत्री शक्तिपीठ पर चलाया स्वच्छता अभियान, गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Sun, Jan 11, 2026

सरदारपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा मां भगवती देवी शर्मा एवं अखंड ज्योति शताब्दी के अंतर्गत शताब्दी समारोह अभियान अनुसार गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी ,अशोक पंडित, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला तिवारी, श्रीमती पुष्पा कारले, लोकेश सोनी,नित्यानंद मिरदवाल, लक्ष्मण राव कारले ,पूनम चंद मारू मोया खेड़ा, मदनलाल मारू, विक्की परमार ,शालिनी परमार ,लक्ष्मण मुनिया, रोहित पडियार, बबलू मावी आदि गायत्री परिवार के परिजन के साथ-साथ गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सरदारपुर तहसील के अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा, सचिव श्रीमती साधना उपाध्याय एवं गायत्री शक्तिपीठ के भारद्वाज उपाध्याय मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया । इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सरदारपुर तहसील के प्रत्येक पंचायत में एक युवा को जोड़ने बाबत गोष्ठी में निर्णय लिया गया है। यह जानकारी गायत्री परिवार के परी जैन ओर लक्ष्मण तिवारी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें