ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: नगर की उभरती फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का तुर्की महिला कप के लिये भारतीय महिला फुटबाल टीम में हुआ चयन,भारतीय टीम में चयनित होने वाली मप्र की एकमात्र खिलाडी

Admin

Tue, Feb 20, 2024

सरदारपुर। नगर की उभरती फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का एक बाद फिर भारतीय महिला फुटबाल टीम मे चयन हुआ है। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक (अलान्या) तुर्की महिला कप का आयोजन होगा। जिसमे भारतीय टीम हिस्सा लेगी। ज्योति चैहान मप्र की एकमात्र खिलाड़ी है जिसका चयन भारतीय टीम मे हुआ हैै। ज्योति का चयन टीम मे फॉरवर्ड पोजीशन के लिये हुआ है।


टीम चयन के पूर्व बगलौर मे 12 फरवरी से 18 फरवरी तक भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर हुआ उसके उपरांत भारतीय फुटबाल महासंघ ने टीम की घोषणा की।
इससे पहले भी ज्योति एशियन गेम्स चीन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है एवं वर्तमान मे क्रोशिया (यूरोप) में दिनोमा ज्युवर्ग क्लब से खेलती है ।

ज्योति का भारतीय टीम में चयन होने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह,एसडीएम विशाल धाकड,सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला, सचिव डीएफए सुभाष डेविड , आनंद पाठक, बीईओ सुनिल ओस्तवाल  आदि ने प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल व ज्योति चौहान को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें