ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को जिले के प्रवास पर ,मोहनखेड़ा तीर्थ परिसर में लाड़ली बहना सेना सम्मेलन मे करेंगे शिरकत , मोहनखेड़ा से घाटाबिल्लोद तक रोड़ शो में शामिल होंगे

Admin

Sat, Jul 8, 2023

धार । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई 2023 को इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे तथा प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ परिसर में लाड़ली बहना सेना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रोड़ शो करेंगे

  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सांय 4 बजे मोहनखेड़ा से घाटाबिल्लोद तक रोड़ शो में भाग लेंगे। सभा स्थल से कुक्षी चौराहे, मंडी रोड़, राजगढ़ बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर सरदारपुर के बदनावर तिराहे पर भव्य स्वागत होगा।  ग्राम खरेली में क्षेत्रीय किसान नर्मदा माही लिंक परियोजना की बड़ी सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान जन मुख्यमंत्री श्री चौहान का साफ़ बांधकर स्वागत करेंगे वहा से मंगोद मारोल से धार बायपास ब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत होगा तथा उटावद और गुणवाद से घाटाबिल्लोद में रोड़ शो का समापन होगा।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान खेल आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे,कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी शयम बंसल,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतर सिंह दरबार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,धार विधायक नीना वर्मा,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें