ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ईद उल अजहा : खुशी के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,गले मिलकर दी मुबारकबाद

Bakhtavar Express

Thu, May 28, 2026

अमझेरा। में ईद-उल-अजहा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक ईद की नमाज अदा की। नमाज की इमामत मौलाना अब्दुल रशीद साहब ने की। नमाज के दौरान माहौल पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा। खास बात यह रही कि बच्चों में ईद को लेकर अपार उत्साह दिखाई दिया। बच्चे नए कपड़े पहनकर, मुस्कुराते हुए ईदगाह पहुंचे और त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए।मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शौकत अली सैय्यद ने बताया कि ईद-उल-अजहा की यह पवित्र अवसर बलिदान, भाईचारे और साझा खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की।युवा अध्यक्ष शाहबाज कुरैशी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि इस पावन त्योहार पर हमें न सिर्फ खुद की खुशियां मनानी हैं बल्कि गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचानी हैं।ईद की नमाज के दौरान अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना एवं नायब तहसीलदार दल-बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। उप सरपंच अर्जुन मोहनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से पूरे समुदाय में सुरक्षा और सद्भाव का संदेश मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें