: दसाई को तहसील बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने भोपाल में सीएम को सौंपा ज्ञापन
Admin
Sun, Aug 13, 2023
सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा की सबसे बडी ग्राम पंचायत दसाई को तहसील बनाने के लिये रविवार को भोपाल में दसाई के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौपा।
भाजपा के युवा नेता नरेन्द्र पंवार ने बताया कि भोपाल में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर टप्पा तहसील दसाई को तहसील बनाने की मांग कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया की दसई सरदारपुर तहसील की सबसे बडी ग्राम पंचायत है वर्तमान में यहां पर टप्पा तहसील स्थित है। लेकिन न्यायालयीन एंव अन्य कार्यो के लिये उन्हे 40 किमी दूर सरदारपुर तहसील जाना पडता है।
जबकि दसाई के आसपास 40 गांव एंव 15 ग्राम पंचायतें है जिसकी परिधि दसाई से 6 से 8 किमी के भीतर ही है। मुख्यमंत्री से शीघ्र ग्राम दसाई को तहसील के तौर पर गठन कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा के नारायण मुकाती,मुकेश केवलजी,गोविंद पाटीदार,सुरेश पाटीदार,बगदीराम फुलकर,प्रकाश पाटीदार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन