: शिवालयों मे भोलेनाथ का श्रंगार
Admin
Tue, Jul 18, 2023
अमझेरा। सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर के विभिन्न शिवालयों मे भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया। नगर के राज राजेश्वर महादेव, वर्देश्वर महादेव, पशुपतिनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव्, जयेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव, सिद्धनाथ महादेव मंदिर मे आकर्षक श्रंगार किया गया। रात्रि मे महाआरती एवं प्रसादी वितरित की गई। बड़ी संख्या मे मंदिरो मे श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुँचे। महिला मंडल द्वारा भजन भी किये गये
विज्ञापन
विज्ञापन