ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

बिड़ला ग्रुप द्वारा सरकारी स्कूल को 61 टेंबल बैंच की सौगात : बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

Bakhtavar Express

Tue, Apr 14, 2026

सरदारपुर । जनजातीय क्षेत्र मे शासकीय विद्यालय सुविधाओ के अभाव मे भी बेहतर शिक्षा दे रहे है। इन विद्यालयो विशेषकर गरीब व मध्यम वर्गीय छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। इसका श्रेय शिक्षको के परिश्रम को जाना जाता है। सोमवार को आदित्य बिड़ला रेयूबल ग्रुप ने जनजातीय क्षेत्र के सुदुर ग्रामीण अंचल की शासकीय एकीकृत शाला मा.वि. पटलावदिया मे विद्यार्थियो को 61 टेबल बैंच बैठने की बड़ी सौगात दी है। इन टेबल बैंच पर बैठकर विद्यार्थियो के चेहरे मुस्काराहट से खिल उठ गए।

संस्था प्राचार्य संगीता सोलंकी ने बताया कि इस विद्यालय मे वर्तमान मे कक्षा 1 से 8 तक 250 विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, पूर्व सरपंच राजकुमार सिंगार के प्रयासो से आदित्य बिड़ला रेयूबल ग्रुप के साइट इंचार्ज अभिषेक यादव, विधान स्वाइन, देवेन्द्र सिंह राठौर ने विद्यालय के विद्यार्थियो की परेशानीयो को देखते हुए बिड़ला ग्रुप ने 61 टेबल बैंच का तोहफा विद्यार्थियो को दिया है।अतिथियो ने विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय मे बेहतर सुविधाएं शिक्षा के श्रेष्ठतम आयाम स्थापित करती है। आज के दौर के विद्यार्थी भविष्य के श्रेष्ठ नागरिक और अधिकारी बनकर देश सेवा के निर्माण मे अहम सहभागी होगे। संस्था प्राचार्य सोलंकी ने बिड़ला ग्रुप को विद्यालय की और से धन्यवाद पत्र ज्ञापित करते हुए कहा कि टेबल बैंच का यह सहयोग विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण सुन्दर सोगात है।विद्यालय के बच्चे बिड़ला ग्रुप के सहयोग को सदैव खुशहाली से याद करते रहेगे। इस अवसर पर उपसरपंच नरवरसिंह चावड़ा, गजानंद पटेल, बहादुर बगड़ावत, रामसिंह सिंगार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन भाबर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें