ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: सरदारपुर में लाइफ स्टाइल फार एन्विरोमेंट थीम पर आयुष मेगा शिविर का हुआ आयोजन सैकडो मरीज हुये लाभान्वित

Admin

Fri, May 19, 2023

सरदारपुर । आयुष आयुक्त मध्य प्रदेश शासन राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्रीमान प्रियंक मिश्र के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष अधिकारी डा रमेश चंद्र मुवेल के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल अधिकारी डा. नरेश वागुल के सानिध्य में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित लाइफ स्टाइल फार एन्विरोमेंट थीम पर 19 मई शुक्रवार को शनि मंदिर माही घाट सरदारपुर में आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योगा, मोटे अन्न (मिलेट्स),के बारे में जानकारी दी गई एवं नीम तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच अध्यक्ष जनभागीदारी धर्मेन्द्र मंडलोई एवं मंडल उपाध्यक्ष छोटू यादव ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों के द्वारा किया गया ।


आयुष मेगा शिविर में डा. चेतन पाटीदार ,डा. डोंगरसिंह बर्मन, डा. मुकेश तड़वाल,डा. संगीता अलावा, डा. नीतू कोलारे, डा.दिनेश हम्मड़,डा.मीनल गुप्ता,डा..मनीष मालवीय,एवम स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर में कुल 701 मरीज लाभान्वित हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें