ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: एक करोड़ की लागत से अलग-अलग वार्डो बनेगी डामरीकरण सड़के, विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित पार्षदों ने किया भूमिपूजन, लोगों को मिलेगी राहत

Admin

Thu, May 25, 2023


राजगढ़। गुरूवार को कायाकल्प योजना के तहत नगर के अलग-अलग वार्डो में डामरीकरण सड़क निर्माण को भूमिपूजन किया गया। डामरीकरण सड़क निर्माण से वार्डो के रहवासियों को अब किचड़ और आवागमन में राहत मिलेंगी। लगभग एक करोड़ की लागत से अलग-अलग वार्डो में डामरीकरण का कार्य होगा।


भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल के आतिथ्य में पांच स्थानों के डामरीकरण मार्ग का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री ग्रेवाल ने कहा कि डामरीकरण सड़क निर्माण से रहवासियों को परेषानी के साथ ही आवाजाही की सुविधा सुगम रहेगी। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष सवेरा महेष जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतन पाटीदार, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पार्षद सन्नी सिसोदिया, राजेष गुंडिया, पार्षद रमेष परमार, पंकज बारोड़, मुकेष खिमूर, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, भरत सिंगार, निलेष सिंगार, प्रवीण गुरू, मंडलम अध्यक्ष पंकज राठौर, राजेंद्र लोहार, धीरज बोराणा, देवीलाल भिड़ौदिया, मांगीलाल डामोर, अमरसिंह गुंडिया, युवा कांग्रेस तहसील अध्यक्ष दिनेष चोधरी, अकबर बोहरा आदि लोग उपस्थित थे।


योजना के तहत मंडी गेट से स्मृति वन तक करीब डेढ़ किमी, नरटोडी, कुक्षी नाका से धोबीघाट तक करीब एक किमी, माताजी मंदिर से मेला मैदान चोराहा तक, आरा मषीन से मोहनखेड़ा गेट तक डामरीकरण का कार्य होगा। नपं उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि डामरीकरण सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदार को वर्कआर्डर दे दिया गया हैं। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें