ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 22 वी पुण्यतिथि कल पाना में मनाई जाएगी

Admin

Sat, Jul 8, 2023

खिलेड़ी। अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की पुण्यतिथि रविवार को शहीद स्मृति संस्था के तत्वावधान में पैतृक गांव में मनाई जाएगी। शहीद स्मृति संस्था के रामकरण पटेल एवं दिनेश रघुवंशी ने बताया कि शहीद राठौर की 22 वी पुण्यतिथि पर पाना में रविवार को प्रातः 9 बजे उनकी समाधि एवं प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्मृति संस्था पदाधिकारी के साथ शहीद राठौर की धर्मपत्नी प्रतापकुंवर राठौर, पुत्र विश्वजीत सिंह, परिजन, सेवानिवृत्त सैनिक, जिला पत्रकार संघ, तहसील पत्रकार संघ, प्रशासनिक अधिकारी,स्थानीय पंचायत, अंचल के जनप्रतिनिधि,भाजपा, कांग्रेस सहित अनेक विभिन्न संगठन के लोग पाना पहुंचकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


गौरतलब है कि शहीद रविन्द्र सिंह राठौर 9 जुलाई 2001 को जम्मू कश्मीर में सुरनकोट तहसील के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। जानकारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें