ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनीक तैयारिया तेज,एसडीएम ने दसाई मे ली सैक्टर स्तरीय बैठक,बरमंडल और लाबरिया मे किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण

Admin

Sat, Aug 19, 2023

सरदारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियों को लेकर आये दिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है। वही सेक्टर बैठक ली जाकर मतदाता सूची सहित अन्य चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान ने तहसीलदार मुकेश बामनिया के साथ तहसील क्षेत्र के सबसे बडे ग्राम दसाई मे सेक्टर बैठक लेकर बीएलओ से मतदाता सूची को लेकर चर्चा की वहीं राजनीतिक दलों के बीएलए से भी चर्चा कर मतदाता सूची मे नाम जोड़ने एंव घटाने को लेकर चर्चा की। एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान कहा की मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने की कार्यवाही चल रही है आप लोग भी प्रक्रिया से अवगत है। जो भी दावे आपत्ति है उस समय पर दर्ज करवाये।

इस दौरान एसडीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर जानकारी ली जहा पर कमी दिखी उसे सुधार के निर्देश भी दिये मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दसाई में मतदान केंद्र क्रमांक 83 पर एक की गैट होने से पंचायत को एक और गेट लगाने के निर्देश दिये ताकी मतदान के दौरान एक गैट से आकर दुसरे गैट से निकासी हो सके।


इसके बाद बरमंडल में  मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर पंचायत भवन में एक मतदान केंद्र है। एसडीएम ने सरपंच शंकरलाल मेडा से कहा की ग्राम पंचायत द्वारा जो नवीन पंचायत भवन बनाया जाना है वह प्रक्रिया चुनाव तक स्थगित रखने चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नवीन भवन बनाने की कार्यवाही की जाये। क्योकि अब मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।


वही लाबरिया मे नवीन बीएलओ को बुलाकर बीएलओ एप पर उससे मतदाता का ऑनलाइन नाम जोड़ने की प्रक्रिया जानी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें