ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: एक अच्छा टीम लीडर हमेशा सीखने और सिखाने के लिए तैयार रहता है- एसडीओपी पटेल

Admin

Wed, Jul 26, 2023


लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में छात्र-छात्रा संगठन के निर्वाचन के परिणाम किए घोषित, कर्तव्यों की दिलवाई शपथ

राजगढ़। नगर की लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में हुए छात्र-छात्रा संगठन के निर्वाचन के परिणाम आज मुख्य अतिथि आशुतोष पटेल एसडीओपी सरदारपुर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी संस्था प्राचार्य अर्जुन जाट तथा समस्त विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में घोषित किए गए। पिछले दिनों में हुए निर्वाचन प्रक्रिया में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के चयनित मॉनिटर्स, कल्चरल वॉलंटियर्स , डिसिप्लिन वॉलंटियर्स एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया था।निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा करते हुए एसडीओपी पटेल ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही नेतृत्व क्षमता विकसित होती है तथा एक अच्छा टीम लीडर वह होता है जो हमेशा सीखने और सिखाने के लिए तैयार रहता है। आप सभी हमेशा सिखने के लिए तैयार रहे।

निर्वाचन के परिणाम के अनुसार गणना में सबसे अधिक वोट प्राप्त कर आराध्य पिता शैलेंद्र तिवारी हेड ब्वॉय के रूप में तथा लता पिता प्रकाश मोलवा हेड गर्ल के रूप में चुनी गई। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों की सहमति से ऋतिका पिता नंदराम वरफा एवं अजय पिता ओमप्रकाश हामड़ को कल्चरल सेक्रेटरी तथा मुस्कान पिता कैलाश वरफा़ एवं सक्षम दिनेश अगलचा को डिसिप्लिन इंचार्ज चुना गया।

आर्यभट हाउस के हाउस मास्टर नितिन सतपुड़ा, ममता रघुवंशी, एवं सूर्यांशी जैन, कलाम हाउस के हाउस मास्टर अमल सिंह राणा, आरती गोस्वामी, एवं आराधना भारद्वाज विवेकानंद हाउस के हाउस मास्टर सवाल सिंह पीटर,सलोनी जायसवाल एवं शिवानी डिडवानिया, टैगोर हाउस के हाउस मास्टर हेमंत जगदाले अदिति वैध एवं अंकिता धाकड़ द्वारा अपने अपने हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन व स्पोर्ट्स कैप्टन को बेचेस प्रदान कर अपने कर्तव्यों की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन अमल राणा ने किया । अंत में आभार आभार सरोज शर्मा ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें