ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: शासन की योजनाओ का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुॅचे इसी उद्देश्य को लेकर विकास यात्रा निकाली जा रही है- शर्मा

Admin

Wed, Feb 8, 2023

बरमंडल। शासन की महत्वपूर्ण सभी योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो ,योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति व अंतिम छोर तक पहुंचे ,कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित नहीं रहे ,इस उद्देश्य से शासन द्वारा विकास यात्रा प्रत्येक गांव में निकाली जा रही है, जिसमें समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित होकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, और ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्या का समाधान यथासंभव कर रहे हैं, उक्त बात ग्राम पंचायत चंदोडिया में विकास यात्रा आयोजित सभा के दौरान नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा कहीं !
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा विकास रथ तथा जल कलश का पूजनकर , कलश यात्रा के साथ
ग्राम में विकास रथ यात्रा भ्रमण करवाई गई, ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से विकास यात्रा का स्वागत किया गया ,उसके पश्चात उसके पश्चात सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाबर जनपद प्रतिनिधि परमानंद गामड़ सरपंच श्रीमती संतोष संतोष भाई सीताराम अमलियार उप सरपंच सीताराम अमलियार,गोपाल राठौड़ देवीलाल श्रीकार आदि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नारायण सिंह रघुवंशी और देवेश चंदेल द्वारा टी एल एम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति भी दी गई,जिस पर प्रसन्न होकर जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग द्वारा नगद राशि का पारितोषिक भी बच्चों को दैकर उनका उत्साहवर्धन किया गया उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा शिक्षण गतिविधियों की प्रशंसा की गई उसके पश्चात विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा ग्राम पंचायत परिसर में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें