ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

Carim : लाखो कि चोरी का नही मिल रहा सुराग,प्रतिदिन चोर दे रहे दस्तक

Bakhtavar Express

Sun, Nov 16, 2025

अमझेरा। थाना क्षेत्र के ग्राम खरेली मे विगत माह हुई लाखो रुपये कि चोरी का कोई सुराग नही मिल रहा है। साथ ही चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि बड़ी चोरी करने के बाद पुन गांव मे दस्तक दे रहे है विगत दिनों भी एक घर मे घुसने का प्रयास अज्ञात चोरो ने किया परिवार के लोग जाग गए जिससे चोर असफल रहे ओर भाग गए। प्रार्थी प्रभुलाल दयाराम जाट निवासी खरेली ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया जिसमे बताया कि 21 अक्टूबर को मेरे निवास पर दीवार मे सेंध लगाकर रात्रि मे अज्ञात चोरो ने चोरी कि घटना को अंजाम दिया जिसमे सोने, चांदी के गहने सहित नगदी चोरी हुआ जिसकी रिपोर्ट अमझेरा पुलिस थाने पर दर्ज करवाई थी लगभग एक माह बित जाने के बाद भी घटना का कोई पता नही चल सका है। एवं वर्तमान मे भी प्रतिदिन चोर ग्राम मे दस्तक दे रहे है चोरो के भय से रात्रि मे सो नही पा रहे है एवं ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। आवेदन मे चोरी कि घटना का शिघ्र पर्दाफाश करने कि मांग कि गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें