ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

झाड़ियों मे मिला नवजात बालक,बरसात मे रोड किनारे फेका : निर्दयी माँ ने मानवता को शर्मसार किया ,नवजात बालक को रोड किनारे फेका

Bakhtavar Express

Mon, Jul 7, 2025

अमझेरा। मांगोद मनावर मार्ग के आमला फाटा कि पुलिया के पास अज्ञात नवजात बकरी चराने वाले को मिला जिससे क्षेत्र मे सनसनी फेल गई। जंगल मे बकरियां चराने वाले जयराम मोरे ने नवजात को देखा जिसको देखकर वो घबरा गए जिसके बाद तुरंत अपने पुत्र संतोष मोरे निवासी आमलिया पानी को सूचना देकर बुलाया और नवजात को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा  आये। अस्पताल मे डॉ तरुणा सिंगार ने नवजात कि जांच कि जिसमे बालक मृत पाया गया। डॉक्टर ने बताया कि बालक नवजात है जिसका वजन 2 किलो से अधिक है। अस्पताल लाने वाले संतोष ने बताया कि नवजात जंगल मे मिला तब जीवित था अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। केशवी चौकी प्रभारी रमेश चंद्र डामोर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मोके पर पहुंचे थे। मर्ग क़ायम कर मामले कि जाँच प्रारम्भ कर दी है। आसपास से अस्पतालो से जानकारी जुटाई जा रही है। अमझेरा मुक्ति धाम पर गड्डा खोद कर नवजात के शव को दफनाया गया है। 

बारिश मे खुले आसमान के निचे छोड़ा नवजात को

अज्ञात  निर्दयी माँ ने बारिश के मौसम मे नवजात बालक को रोड किनारे फेक कर मानवता को शर्मसार किया है। बिना कपड़े के बारिश और ठंड से कुछ दे र बच्चा जीवित रहा जिसके बाद अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।



विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें