ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सरदारपुर तहसील में फिर सड़क हादसा चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर एक की मौत

सरदारपुर। चचेरे भाइयो को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कि मौत हो गई तो वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया है। जहां मृतक के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वही घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रिंगनोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत रिंगनोद-गुमानपुरा रोड़ पर ग्राम उजाड़िया के समीप रिंगनोद की और आ रही बाइक क्रमांक एमपी 11 एनजे 2264 को सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ढाकनबारी निवासी कांजी पिता राघु उम्र 55 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पीछे बैठे जहरसिंह पिता रिछु उम्र 40 साल को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल रिंगनोद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। जहां गंभीर घायल कांजी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे निजी अस्पताल रैफर किया गया। मृतक के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली वे भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।

रिंगनोद चौकी प्रभारी प्रशांत पाल ने बताया कि चचेरे भाइयो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक घायल है। दोनों चचेरे भाई अपने निजी कार्य से रिंगनोद की और आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें