ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

वारदात : राजोद चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोडकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम,मोटर साइकल भी चुराए,पुलिस जुटी जांच में

Bakhtavar Express

Tue, Feb 24, 2026

राजोद।। सोमवार मंगलवार की रात्रि मे चोरो ने नगर के मुख्य मार्ग के दुकानो के ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।चोरी की घटना से नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार फरियादी सीताराम धनोलिया ने बताया स्टेशनरी की दुकान का संचालन करता हूँ 23 फरवरी की रात करीब 11 बजे दुकान को मंगल करके सोने के लिये दुकान के ऊपर चला गया था मैंने रात करीब 3 बजे उठकर देखा तो मेरी दुकान की शटर का ताला टुटा हुआ था। मैं दुकान के अंदर गया तो देखा दुकान का गल्ला बिखरा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में रखे लगभग 6000 हजार रूपये निकाल लिये थे। वहीं मार्ग के किनारे मधुसुदन बंबोरिया व बंकट बामता ने बताया की हमारी दुकान का भी ताला टूटा हुआ है। मधुसुदन की मोबाईल गैलरी की दुकान के गल्ले से 2000 हजार रूपये व पेनड्राइव और बंकट की ऑटोपार्टस की दुकान के गल्ले से 5000 हजार रूपये निकाल लिये है। कुल 13000 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर हमारी दुकान से पैसे चुराकर ले गये है। वहीं कुछ दुरी पर नितेश गुर्जर{ तराना} घर के बहार खडी दो पहिया सीडी डीलक्स वाहन क्रं. एमपी 42 झेड ए 0494 भी चोर चुरा ले गए। राजोद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।दो तीन दुकानो के चोरों ने ताले तोडे पर शटर नही खुली जिससे चोरो नही हुई। मोके पर सुबह पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है।

टीआय आर एस राठौर ने कहा कि चोरो को शीध्र पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें