: खेतों पर सिंचाई के लिए रखी पानी की मोटर चुराने वाले चोरों को पकड़ने में राजोद पुलिस को मिली सफलता, दो चोरों को किया गिरफ्तार एक पानी की मोटर की जप्त
Admin
Sat, Dec 14, 2024
राजोद। राजौद पुलिस के द्वारा खेतों से सिंचाई के लिए रखे पानी की मोटर चुराने वाले चोरों को पकड़कर उनके पास से एक पानी मोटर जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना राजोद पर दिनांक 24.11.2024 को फरियादी जीतेन्द्र पिता भँवरलाल ओसारी निवासी उमरेला ने थाने आकर रिपोर्ट किया की ग्राम उमरेला में 7 नंबर गेट वाली नहर के पानी में पानी देने के लिए एक मोटर रखी थी, जो दिंनाक 22/11/2024 को रात्री में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना दी गई थी, सूचना पर से थाना राजोद में अपराध क्रमांक 258/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्यास संहिता, 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
वर्तमान में किसानों द्वारा रबी की फसल में पानी दिया जा रहा है, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियो को शिघ्र गिरफ्तार कर मोटर जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्ग दर्शन में थाना राजोद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर अपराध विवेचना के दौरान आरोपी विजय पिता मानसिंह ओसारी उम्र - 19 साल निवासी उमरेला व उसके साथी राकेश पिता राधेश्याम ओसारी उम्र - 19 साल निवासी - उमरेला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने रात्री के समय 7 नंबर गेट वाली नहर से पानी की मोटर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से छिपाकर रखी हुई पानी की एक मोटर कीमती करीबन 10,000/ रूपये की जप्त कर गिरफ्तारशुदा दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत, सउनि रमेश चंद्र भाभर, आर. मोहित सेन,आर. रोहित नागर, आर. रितेन्द्र राजावत, आर. वेलसिंह, सैनिक राजेश की सराहनीय भुमिका रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन