ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: आचार्य मनोज बुंदेला की आत्महत्या के मामले मे पुलिस ने किया तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

बरमंडल। सरस्वती ज्ञान मंदिर के आचार्य मनोज कुमार बुंदेला की  फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले मे राजोद पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बरमंडल मे सरस्वती ज्ञान मंदिर मे आचार्य के पद पर पदस्थ मनोज कुमार बुंदेला ने 30 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस दौरान एक सुसाइड नोट भी मृतक के पास से बरामद किया था। सुसाइड नोट एवं मृतक की पत्नी के कथन के बाद पुलिस ने जांच के उपरांत आरोपी पुजा पिता राहुल पाटीदार, नि.बदनावर , राहुल पिता इंदर सिंह नि.कल्याणपुरा बदनावर , शोभा नि.बामनिया जिला रतलाम  के विरुद्ध धारा 306 व 34 मे प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। टीआई रोहित कछावा ने बताया  मृतक मनोज कुमार पिता मैयादीन जाति रैकवार उम्र 42 साल नि. ग्राम उरवारा थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तर प्रदेश हामु. ग्राम बरमंडल को डराने धमकाने, जान से मार देने की धमकी देकर प्रताड़ित करते थे जिस कारण मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से मिले सुसाईड नोट एंव जांच मे मृतक की पत्नि के कथन के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी पूजा मृतक मनोज बुंदेला के विद्यालय मे शिक्षक के  पद पदस्थ थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें