ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: बोलेरो वाहन में छिपा कर ले जा रहा था अवैध शराब, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, पूर्व में भी आरोपी पर आबकारी एक्ट में दर्ज है प्रकरण

Admin

Mon, Aug 19, 2024

राजगढ़। अवैध शराब को लेकर राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बोलेरो वाहन सहित आरोपियों 42 हजार की शराब के साथ पकड़ा आरोपी पर तीन बार पहले भी आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज है। दरअसल जिले में अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह बाकलवार व एसडीओपी आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व मे टीम बनाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण क्रमांक 328/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे आरोपी पुखराज पिता मोहनलाल जायसवाल उम्र 34 साल निवासी बरमण्डल से बोलेरो गाडी क्रमांक एम पी-39-टी-0191 को पंचानों के समक्ष चेक किया तो बोलेरो वाहन मे पीछे की सीट पर कपडे से ढका जिसमे 12 पेटी सफेद दुबारा भरी हुई पाई गई । आरोपी पुखराज पिता मोहनलाल जायसवाल निवासी बरमण्डल के पास शराब परिवहन का लायसैंस परमिट ना होने से उसके कब्जे से बोलेरो गाडी क्रमांक एमपी -39-टी-0191 व 12 पेटी सफेद दुबारा भरी हुई जप्त किये गये ।

आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट में पकड़ा जा चुका हे। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
➡️अप क्र.-6/10 धारा 34 आबकारी
➡️अप क्र.-50/10 धारा 34 आबकारी
➡️अप क्र.-89/11 धारा 279 भादवि
➡️अप क्र.-27/14 धारा 34(2) आबकारी
➡️अप क्र.-40/15 धारा 323,325,504,34भादवि
➡️अप क्र.-328/24 धारा 34(2) आबकारी

कार्यवाही मे निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक श्री शर्मा, उनि कीर्तन सिंह नायक, आरक्षक राकेश, सैनिक गजराज का सराहनीय योगदान रहा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें