ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: कटन घाट मे मिली युवती की लाश की पहचान पुलिस के लिये बनी चुनौती,सीसीटीवी कैमरे खंगाले,मुखबिर तंत्र को भी किया सक्रिय,एसडीओपी पटेल बोले पुलिस टीम जांच मे जुटी जल्द कर देंगे हत्याकांड का पर्दाफाश

अमझेरा । अमझेरा थाना क्षैत्र के कटन घाट में अज्ञात महिला की लाश को लेकर पुलिस की जांच जारी है। 36 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं, क्षैत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की इस तरह की वारदात पुलिस के लिये चुनौती बन चुकी है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धो पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी हैं, साथ ही पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।


दरअसल अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम केशवी में मांगोद-मनावर मार्ग पर बने जंगल में 12 अगस्त सोमवार को दोपहर के समय महिला की लाश देखी गई। महिला की उम्र करीब 25 साल हैं, पैरों में बिछुडी पहनी हुए हैं। बकरियां चराने वाले युवकों ने युवती की लाश को सबसे पहले देखा था। महिला का गला रेतने के साथ ही पेट में चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई है।

 एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की कटन घाट में सोमवार को मिली युवती की लाश की शिनाख्त  के लिये पुलिस टीम लगी हुई है। अमझेरा के मनावर चैराहे एवं जीराबाद टोल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है। वही साइबर टीम की मदद भी ली जा रही है। जहां पर लाश मिली थी वहा पर भुरी मिट्टी है तथा बारिश होने से वाहन के आने जाने के निशान नहीं मिल पाये।  लेकिन पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ इस हत्याकांड का जल्द की पर्दाफाश कर देगी। श्री पटेल ने बताया की डाक्टरो ने पैनल ने पीएम किया था जिसकी रिपोर्ट संभव बुधवार को मिल जाएगी। अमझेरा क्षेत्र से लगने वाले सीमावर्ती गांवों एवं आसपास के जिलों में युवती के फोटो सरक्युलेट करवाये गये है। लेकीन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें