ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सरदारपुर एसडीओपी के नेतृत्व मे पहली बार पुलिस जामंदा-भुतिया मे बदमाशों की मांद मे घुसकर महज 10 घंटे मे लुटे गये ट्रेक्टर को छुडा लाई,खुटपला मे खेत पर हकाई कर करे चालक से मारपीट कर जामंदा-भुतिया के  आधा दर्जन बदमाश चुरा ले गये थे ट्रेक्टर

सरदारपुर। लंबे समय के बाद जामंदा-भुतिया के बदमाशो ने सरदारपुर अनुभाग के राजोद थाना क्षैत्र मे रविवार-सोमवार की दरमियान रात्रि मे खेत मे जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को बांध कर ट्रेक्टर चोरी कर पुलिस को चुनौती दी लेकिन पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुये घटना की जानकारी मिलते ही महज 10 घंटे के भीतर ही चोरो के गढ मे योजनाबद्ध तरीके से पहुॅचकर चोरी गया  ट्रेक्टर जप्त कर बदमाशो के हौसलो का पस्त कर दिया। सरदारपुर अनुभाग मे चोरी का यह पहला मामला होगा जब पुलिस बदमाशों के गढ जामंदा-भुतिया मे उनकी मांद मे घुसकर उनके हलक से चोरी गया ट्रैक्टर छुडा लाए पुलिस को आता देखकर बदमाश चोरी कर लाया ट्रेक्टर छोड कर भाग गये।
   
जानकारी के अनुसार राजोद थाना क्षैत्र के गांव खुंटपला मे खेत पर श्यामलाल ग्रेवाल एक किसान के खेत पर रात्रि मे हकाई जुताई कर रहा था। तभी करीब रात के दो बजे केे लगभग आधा दर्जन बदमाशो ने ट्रेक्टर चालक से मारपीट कर उसे पैड से बांधकर ट्रैक्टर चुरा कर भाग गये। जैसे तेसे कर ट्रैक्टर चालक अपने आप को मुक्त कर गांव मे पहुॅचा और ट्रैक्टर मालिक कांतिलाल पिता चंपालाल को घटना की जानकारी दी।  उसके बाद सुबह करीब 6 बजे राजोद थाने पर वारदात की सुचना दी। कुछ देर बाद राजोद टीआई हीरूसिंह रावत घटनास्थल पर पहुॅचे और एसडीओपी विश्वदिप सिंह परिहार को अवगत कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये एसडीओपी ने एसपी मनोज कुमार सिंह को जानकारी दी। एसपी मनोज कुमार सिंह ने तत्काल टीम गठित कर आरापीयो को पकडने के निर्देश दिये। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग के मार्गदर्शन मे एसडीओपी विश्वदिप सिंह परिहार केेे नेतृत्व मे टीम गठित कर 50 से अधिक की संख्या में हथियारों से लैस पुलिस बल के साथ आरोपीयो को पकडने के लिये दल रवाना हुआ। मुखबिर के बताये गये रूट पर पुलिस टीम बदमाशों के गढ जामंदा-भूतिया की और रवाना हुई। करीब 10 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस बल जामंदा भुतिया मे दबिश देने मे सफल रहा और चोरी गया ट्रेक्टर को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।
संभवत सरदारपुर अनुभाग मे यह पहली वारदात होगी जिसमे पुलिस ने बदमाशों के गढ जामंदा भुतिया मे महज 10 घंटे के भीतर चोरी के माल को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।
उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के साथ राजोद टीआई हीरूसिंह रावत,अमझेरा टीआई रविन्द्र कुमार बारिया,टांडा टीआई संजय रावत,बाग टीआई कैलाश चौहान,क्राइम ब्रांच के रामसिंह गौड़,रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भईडिया के साथ राजोद,सरदारपुर,राजगढ़ के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें