ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मतदाता जागरूक अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत शपथ हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

Admin

Wed, Oct 25, 2023

सरदारपुर।  मतदाता जागरूक अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न करने के लिए शपथ हस्ताक्षर अभियान सरदारपुर नगर में चलाया गया । जिसमें सभी मतदाताओं से हस्ताक्षर कराकर उन्हें अपने मत का उपयोग करने को कहा गया। ।

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान  में सभी मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ।आपके एक - एक वोट की क्या कीमत है यह समझाया गया और स्वस्थ , निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन में आए बगैर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें । इस अवसर पर सभी युवा एवं स्त्री / पुरुषों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए और अवश्य करेंगे मतदान का संकल्प लिया।

रिटर्निंग अधिकारी  राहुल चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकेश वामनिया , अश्विनी दीक्षित  मतदाता जागरूक अभियान विकास खंड स्तरीय स्वीप प्लान नोडल अधिकारी सरदारपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे कार्यक्रम में  प्रदीप कुमार खन्ना टी आई   सरदारपुर , संजय दीक्षित , आनंद पाठक सहा.संचालक  ,मोहित व्यास, वीरेंद्र त्यागी,अनिल खपेड़ , दिनेश चौहान शिक्षक , सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला नगर परिषद समस्त स्टाफ, एवं विकासखंड के समस्त अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें