ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: शुभ मुहर्त मे विराजे बप्पा,10 दिवसीय गणेश उत्सव का आगाज,बरमंडल के राजा का सजा पांडाल,दस दिन तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

Admin

Tue, Sep 19, 2023

बरमंडल। दस दिवसीय गणेश उत्सव का आज श्रद्धा एंव उत्साह के साथ आगाज हो गया। शुभ मुहर्त मे घर-घर बप्पा की स्थापन्ना कर आरती की गई। सदर बाजार मे अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) पर बरमंडल के राजा का दरबार सजाया गया । श्री राम रामेश्वर धाम से बप्पा की मुर्ति चल समारोह के साथ ढोल ढमाके के साथ लाकर स्थापित की गई।

जहा पर पंडित प्रवीण कुमार शर्मा ने विधीवत पुजन अर्चन कर प्रतिमा विराजीत करवाई। आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश सोनी,परशुराम मित्तल,गोपालकृष्ण सोनी,कनक कुमार सोनी,ओम चंदेल,ओम प्रकाश मित्तल,गोपाल पाटीदार,राजेश सोनी,नितीन सोनी,कुलदीप चंदेल , रतन टाटा, अनिल राठौड़ ईश्वर मारू, अंकुश मित्तल शरद जायसवाल महादेव जायसवाल सहित बडी संख्या मे भक्तगण उपस्थित थे।


आयोजन समिती के कनक कुमार सोनी ने बताया की 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा। इस दौरान प्रतिभागीयो को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें