ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: खिलेड़ी में करवाचौथ का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

Admin

Fri, Nov 3, 2023


जगदीश चौधरी @ खिलेडी। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने करवे की कथा सुनी। करवाचौथ को लेकर पिछले कई दिनों से महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई थी। करवाचौथ का व्रत प्रेम को बढ़ाता है रिश्तों में अटूट बंधन की डोर को मजबूत बनाता है यह पर्व आधुनिक समाज में आत्मिक भावनाओं को प्रकट करने का शुभ अवसर होता है। आज के दिन धर्मपरायण, निष्ठावान महिलाएं नीर जल, निराहार इस व्रत को पूर्ण करके सौभाग्य की प्राप्ति करती हैं। वास्तव में यह व्रत दांपत्य जीवन के मनमुटाव तथा सूक्ष्म, विघ्न बाधाओं को दूर करने में समर्थ है। सभी प्रकार के आधुनिक खानदानी आभूषणों को धारण करके ईश्वर के समक्ष दिनभर पूजा पाठ सहित शाम को शिव पार्वती एवं गणेश क‍ा विधि विधान से पुजन महिलाओं द्धारा किया गया। रात को चंद्रमा उदय होने पर चंद्र दर्शन कर उसे अर्घ देकर अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़कर परिवार के बड़े परिजनों से आर्शीवाद लिया।

खूब बिकी फल मिठाइयां और साड़ियां
ग्राम के समीप बाजारों में करवाचौथ के पर्व को लेकर मिठाइयां की दुकान पर भीड़ रही। साड़ियां तथा जेवरों की दुकान पर भी भीड़ देखने को मिली व फल-फ्रूट विक्रेताओं ने भारी मात्रा में ग्राहकी की उत्सव की आड़ में कई दुकानदारों ने जैसे कपड़ा व्यापारी ने दिन भर भाव मे तेजी करके चांदी कूटी। बाजारों में भी करवाचौथ के व्रत के दौरान हर चीज महंगी मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें