ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खुटपला गौशाला में हुआ पौधरोपण, एसडीएम मेघा पंवार ने रोपा त्रिवेणी का पौधा गोशाला का अवलोकन कर गायो की देखभाल पर व्यक्त की प्रसन्नता

Admin

Sat, Jul 27, 2024


चिराखान ।एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गोपाल कृष्ण गोशाला खुटपला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम श्री मति मेघा पंवार विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर,भाजपा जिला मंत्री दिपक फेमस, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखलेश यादव, जनपत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, जनपत सदस्य परमानंद गामड़, सरपंच, उपसरपंच,देवीलाल श्रीकार,गौशाला अध्यक्ष भेरूलाल मालवीया रामचंद्र मारु,गोपाल राठौड़ महेश राजपुरोहित, सचिव मनोहर जाट, रोजगार सहायक नारायण श्रीकार, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा गोशाला स्थित गोपेश्वर महादेव का पूजन कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोशाला के अध्यक्ष भेरू लाल मालवीया, सरपंच,उपसरपंच,द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गोशाला संरक्षक रामचन्द्र मारू द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत एक पौधा लगाकर की थी। देशभर में 140 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है| मध्य प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधा रोपण का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया है। उसी के तारतम्य में हमने यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जिसमें आम, पीपल, बड़, नीम, जाम, जामुन,कटहल,आंवला सहित फलदार एवं छायादार करीब सात सौ पौधो का रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम मेघा पंवार ने त्रिवेणी पौधे का रोपण कर वृक्षों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होंगे।एसडीएम मेधा पंवार ने गोशाला का अवलोकन कर गायो की देखभाल की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की उन्होने कहा की गोपाल कृष्ण गोशाला में आने के बाद मुझे वृद्धावन जैसा लगा। अन्य अतिथियों द्वारा भी वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें