ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे राज राजेश्वर महादेव, 4 सितंबर को निकलेगी भव्य शाही सवारी

Admin

Sat, Sep 2, 2023


अमझेरा @अभिजीत पंडित । भादवमास के प्रथम सोमवार 4 सितंबर को सुबह 11 बजे अमका झमका तीर्थ परिसर से अमझेरा के राजा राज राजेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। राज रजेश्वर परिवार के सदस्यों द्वारा शाही सवारी को लेकर तैयारियां की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फुल एवं पत्तों से सजाने के लिए माला बनाई जा रही है वही वाहन से नगर सहित क्षेत्र मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नगर मे फ्लेक्स भी लगाए गये है।


झाकियों के कारवे के साथ पालकी मे निकलेंगे राज राजेश्वर -
शाही सवारी उज्जैन की तर्ज पर निकलेगी जिसमे सबसे आगे घोड़े, उट पर युवा धर्म ध्वजा लिए चलेंगे जिसके बाद नगर के विभिन्न संगठन एवं समाज की झाकिया एवं ग्रामीण क्षेत्र की झाकिया रहेगी। सवारी मे अन्य भी कई आकर्षण रहेंगे जिसमे केरल के प्रसिद्ध 10 फिट उचाई के हनुमान जी , इंदौर के प्रसिद्ध राधा कृष्ण, झांजर मंडली, उज्जैन की प्रसिद्ध तोप, नासिक ढोल, डीजे, महाकाली विराट स्वरूप आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे । रायल एकेडमी एवं मंगलमय स्कूल का बेंड सलामी देगा। सबसे अंत के पालकी कंधे पर उठाकर युवा चलेंगे जिसके आगे मार्ग बुहारा जायेगा। शाही सवारी को लेकर नगर के विभिन्न समाजसेवी फरियाली एवं अन्य व्यंजनों के स्टाल लगाकर भी सेवा देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें